Search

 
 
 

बेरमो : ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या पहुंचे ग्रामीण

 
Bermo: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम की शुरूआत बोकारो जिला के पचमो पंचायत से हुई. गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन कुमार झा और डीडीसी कृतिश्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. इस मौके पर सभी विभागों के कुल 20 स्टॉल लगाए गए थे. विधायक और अधिकारियों ने कार्यक्रम के दौरान सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया. इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-आरोप:">https://lagatar.in/allegation-the-junior-doctor-of-rims-assaulted-the-deranged/">आरोप:

विक्षिप्त के साथ रिम्स के जूनियर डॉक्टर ने की मारपीट

योजनाओं का दिया गया लाभ

सांकेतिक रुप से इस दौरान फूलो झानो योजना के तहत 5 लाभुकों के बीच दस दस हजार रुपये का चेक बांटे गये. इसी प्रकार सावित्री बाई फुले योजना के तहत पांच छात्राओं का आवेदन स्वीकृति पत्र दिया गया. आपूर्ति विभाग द्वारा 25 से 30 लोगों को साड़ी और धोती का वितरण किया गया. साथ ही ई श्रम कार्ड का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-hemant-government-has-failed-on-all-fronts-bjp/">गिरिडीह

: सभी मोर्चे पर विफल है हेमंत सरकार : भाजपा

ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान- डीसी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने कहा कि यहां जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उन्हें लाभ दिया जाना है. ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए जरूरतमंद लोगों से कहा कि जो भी लाभुक यहां अहर्ता रखते हैं, उनका ऑन द स्पॉट समाधान किया जाएगा. और जो काम अभी नहीं होगा उनका आवेदन लिया जायेगा और उन्हें वेबसाइट के माध्यम से समाधान सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी जाएगी. वहीं विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि सरकार के इस कार्यक्रम से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा. ग्रामीण अपनी समस्याओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभ उठा सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही