Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : कलश यात्रा के साथ संडे बाजार में विष्णु पुराण महायज्ञ हुआ शुरू

Bermo : बेरमो के संडे बाज़ार से श्री विष्णु भागवत महापुराण महायज्ञ को लेकर शनिवार 22 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. गाजे बाज़े के साथ निकली कलश यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. कलश यात्रा दामोदर नदी के तट पर पहुंची, जहां आचार्य रुद्र कृष्ण शास्त्री ने मंत्र उच्चारण के साथ सभी कलश में जल भराया. जिसके बाद यात्रा दुर्गा मंदिर की ओर प्रस्थान कर गई. इस दौरान जगह-जगह रास्ते में पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी. अनुष्ठान के मुख्य जजमान खाजू निषाद व उनकी धर्मपत्नी यात्रा में मुख्य रूप से शामिल थी. कलश यात्रा में इस विष्णु महायज्ञ भागवत महापुराण कथा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष देवतानंद दुबे, जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता टीनू सिंह, राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन बोकारो के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता, संजय पांडेय, अलका मिश्रा, वीरेंद्र रवि, वीरेंद्र रवि, गोपी, मोनू  महेश सोनी, भोला सिन्हा, कार्तिक सोनी शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-nikhil-jayanti-celebrated-with-pomp-and-ceremony/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : पूजन-हवन के साथ धूमधाम से मनाई गई निखिल जयंती [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही