Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी : एसडीओ

Bermo : बेरमो अनुमंडल के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में बुधवार को मतदाता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर तेनुघाट महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बेरमो एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है. भारत गणतंत्र के 74वां वर्ष पूरा कर रहा है. समय के साथ देश का लोकतंत्र और भी मजबूती के साथ विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित किया है. इसलिए भारतीय गणतंत्र को पारदर्शी, निर्भीक और सशक्त बनाने के लिए सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेना चाहिए. क्विज़ प्रतियोगिता में रोशनी प्रवीण को प्रथम, सूरज यादव को द्वितीय और बबलू कुमार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. एसडीओ ने सभी को पारितोषिक देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस समारोह में कार्यपालक दंडाधिकारी सत्येंद् नारायण पासवान, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सुदामा तिवारी ने भी छात्र छात्राओं को संबोधित किया. संचालन प्रोफेसर धनंजय रविदास और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर महावीर यादव ने किया. इस मौके पर श्रीकांत प्रसाद, श्रीनाथ प्रसाद, संजीव कुमार महाराज, कालीचरण महतो, एनएसएस पदाधिकारी प्रोफेसर रावण मांझी सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-one-and-a-half-lakh-rupees-stolen-from-bike-trunk/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल: बाइक की डिक्की से डेढ़ लाख रुपये की चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही