Search

 
 
 

बेरमो: वार्ड पार्षद ने दिया धरना, बोर्ड की बैठक बुलाने की मांग

 
Bermo: वार्ड पार्षद अनिता कुमारी ने बुधवार को एकदिवसीय धरना दिया. नगर परिषद फुसरो के कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर पार्षद ने कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया. पार्षद ने नप के बड़ा बाबू हरेंद्र कुमार को एक ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगें रखीं. उन्होंने बोर्ड की बैठक बुलाने का आग्रह किया. वार्ड पार्षद ने कहा कि पार्षदों के द्वारा दिए गए योजनाओं का प्राक्कलन तैयार नहीं किया जा रहा है. वार्डों में प्रस्तावित और स्वीकृत योजनाओं में कोई कार्य नहीं हो रहा है. योजनाबद्ध तरीके से सफाई नहीं हो रही है. इसके अलावा योजना का व्यस्थित और सुचारू रूप से संचालन नहीं हो रहा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि नप की योजनाओं में भेदभाव किया जा रहा है. जनसमस्याओं को दूर करने की दिशा में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है. कमीशन चरम सीमा पर है. इसे भी पढ़ें-  ED">https://lagatar.in/hrishikesh-pandey-becomes-deputy-director-of-ed-ranchi-zone-transfer-of-subodh-kumar/">ED

रांची जोन के डिप्टी डायरेक्टर बने ऋषिकेश पांडेय, सुबोध कुमार का ट्रांसफर
धरना स्थल पर वार्ड वासी के अलावा काफी संख्या में नप क्षेत्र के गणमान्य लोग थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद अनिता कुमारी और संचालन रमेश स्वर्णकार ने किया. मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष जगन्नाथ राम, भाजपा नेत्री अर्चना देवी, प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, पूर्व पार्षद सहोदरी देवी, आजसू नेता संतोष महतो, सूरज महतो, महेंद्र चौधरी, दीपक कुमार, श्रीकांत सिंह यादव, महेंद्र सिंह, लालमोहन महतो, मनोज कुमार, वीरेंद्र ठाकुर, सुमित सिंह, नवीन पांडेय, सूरज पासवान और सहोदरी देवी मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें- सवा">https://lagatar.in/jharkhand-news_-1-billion-24-crore-arrears-treatment-of-mental-patients-of-bihar-stopped-in-rinpas/">सवा

अरब बकाया, बिहार के मानसिक रोगियों का RINPAS में इलाज बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही