Search

 
 
 

बेरमो : आवंटित राशि की जानकारी नहीं मिली तो वार्ड सदस्य करेंगे आंदोलन

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ ने सोमवार 26 जून को विक्रम कुमार डे के नेतृत्व में अपनी मांगों के समर्थन में बीडीओ के लिपिक प्रेम सिन्हा को एक मांग पत्र सौंपा. संघ ने गोमिया प्रखंड के 36 पंचायतों के वार्ड सदस्यों को पंचायतों के कार्य क्षेत्र व अधिकार के संबंध में प्रशिक्षण दिलाने के साथ पंचायत के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने की मांग की है. संघ ने पंचायत विकास के लिए आवंटित कोष की जानकारी वार्ड सदस्यों को देने की मांग की है.  विक्रम कुमार डे ने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ज़रूरी कदम नहीं उठाया गया तो गोमिया प्रखंड वार्ड सदस्य संघ एक महीने के बाद आंदोलन करने को बाध्य होगा. जरूरत पड़ने पर सामूहिक इस्तीफा भी दिया जाएगा. मौके पर वार्ड सदस्य गुलटन यादव, विकास कुमार महतो, छोटेलाल यादव, परमेश्वर रविदास, अफसाना खातून, दीपक साव, बसंती देवी, किरण कुमारी, पूर्व उप मुखिया व वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विकास कुमार जैन व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/bermo-a-group-of-39-passengers-left-for-amarnath-yatra/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : अमरनाथ यात्रा के लिए 39 यात्रियों का जत्था रवाना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही