Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: आधी रात को घरों में घुसा पानी, BDO ने लिया जायजा

Advertisement
Advertisement
Bermo: अचानक रात को मूसलाधार बारिश हुई और गोमिया प्रखंड अंतर्गत साड़म ग्राम के तेनुघाट लिंक नहर के किनारे बसे घरों में पानी घुस गया. जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई घरों में 6 फीट तक बारिश का पानी भर गया. लिहाजा घरों में रखे अनाज भींग गए. इसके अलावा घर में रखे फ्रिज, अलमीरा, टीवी, बाइक, बक्से, कुर्सी, पलंग, कपड़े, किताब और कॉपी सहित अन्य सभी सामान पानी में डूब गए. गृहस्वामी राजेश कुमार ने कहा कि साड़म बाजार से लेकर अन्य मुहल्ले के नाली का पानी उनके घरों के किनारे बनी नाली से होकर गुजरती है. अलबत्ता मूसलाधार बारिश के कारण अचानक पानी का सैलाब उमड़ा और घरों में घुस गया. वे कुछ समझ पाते तब तक पानी पूरे घर में घुस गया. वहीं सामानों को बचाने के क्रम में परिवार के सदस्यों को चोट भी लगी. जिसका स्थानीय स्तर पर इलाज भी कराया गया. इसे लेकर निवासी राजेश कुमार, प्रवीण कुमार पंकज कुमार, महेश रविदास और सुरेश दास ने स्थानीय प्रशासन से बारिश के कारण हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति और मुआवजे की मांग की है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-insists-on-talks-on-russia-ukraine-war-in-the-presence-of-putin-at-the-economic-forum/">पीएम

मोदी ने  इकोनॉमिक फोरम में पुतिन की मौजूदगी में रूस-यूक्रेन जंग को लेकर बातचीत पर जोर दिया
उन्होंने कहा कि पूरी रात बारिश के कारण परिवार के लोग दहशत में गुजारे हैं. सांप और बिच्छू का डर अलग था. उन्होंने कहा कि घर में रखा खाने का सारा सामान बर्बाद हो गया है. चहारदीवारी भी ढह गया है. जानकारी मिलने के बाद गोमिया BDO कपिल कुमार साड़म पहुंचकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया. उन्होंने पीड़ित परिवार को तत्काल सूखा राशन उपलब्ध कराया और कहा कि सरकारी स्तर पर जो भी मुआवजे का प्रावधान है उसे दिलाया जायेगा. वहीं जिप सदस्य आकाश लाल सिंह, पंसस विष्णुलाल सिंह और उपमुखिया पंकज जैन भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. उन्होंने भी पीड़ित परिवार को तत्काल सूखा राशन उपलब्ध कराया. इसे भी पढ़ें– गुजरात">https://lagatar.in/congress-gears-up-for-gujarat-elections-rahul-gandhi-will-start-campaigning-from-ahmedabad-from-september-5/">गुजरात

चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कसी, राहुल गांधी 5 सितंबर से अहमदाबाद से चुनाव प्रचार शुरू करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही