Search

 
 
 

बेरमो : जल, जंगल और जमीन पूर्वजों की धरोहर : सांसद

 
Bermo : पेटरवार प्रखंड के चरगी घाटी के समीप मंगलवार को वन सुरक्षा पर्यावरण सह जागरूकता मेला का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी, गोमिया विधायक डॉ.लम्बोदर महतो, पूर्व विधायक छत्रुराम महतो व जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. सांसद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमारे पूर्वजों की बहुमूल्य धरोहर है. लेकिन विकास के नाम पर वनों की अंधाधुंध कटाई का दुष्प्रभाव प्रकृति पर पड़ता है. प्रकृति के साथ छेड़छाड़ के कारण समयानुसार वर्षा नही हो पाती है. जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए सभी की एकजुटता ज़रूरी है. अन्यथा आनेवाली पीढियां हमें कोसेंगी. [caption id="attachment_523170" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/VAN-MELA-SANSAD-CP-CHOWDHERY-300x225.jpg"

alt="" width="300" height="225" /> वन सुरक्षा जागरूकता मेला का उद्घाटन करते सांसद और विधायक व अन्य[/caption] इस अवसर पर लक्ष्मी मुंडा एंड म्यूजिकल ग्रुप रांची के कलाकारों ने नागपुरी गीत व नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष महेश महतो, सचिव धनुलाल महतो, कोषाध्यक्ष उदय बेदिया, शक्तिधर महतो, मुखिया रानी कुमारीं मुर्मू, निहारिका सुकुर्ति, दिनेश गुप्ता सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-former-mla-raised-questions-on-the-incident-of-attack-on-gomiya-mla/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया विधायक पर हमले की घटना पर पूर्व विधायक ने उठाये सवाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही