Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : प्रकृति से हम हैं, हमसे प्रकृति नहीं : डॉ केपी सिन्हा

Bermo : विश्व पर्यावरण दिवस पर केबी कॉलेज बेरमो में पर्यावरण जलवायु परिवर्तन व विकास विषय पर 05 जून को सेमिनार आयोजित किया गया. प्राचार्य डॉ केपी सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉलेज प्रांगण में दर्जनों पौधे लगाए गए. प्राचार्य ने कहा कि प्रकृति से हम हैं, हमसे प्रकृति नहीं. प्रकृति ने इंसान को पैदा किया है. मानव अस्तित्व के लिये इंसान को प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण की जरूरत है. डॉ अरुण कुमार रॉय, प्रो गोपाल प्रजापति, प्रो अमित कुमार, डॉ प्रभाकर कुमार, प्रो मनोहर मांझी, गूंजीता सिन्हा, रविंद्र कुमार दास आदि ने भी पर्यावरण के प्रति अपने विचार रखे. सेमिनार में पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम यासमीन सबा, द्वितीय सोनाली कुमारी व तृतीय स्थान पर शिखा कुमारी व फात्मा नूरी रही. स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम सोहन प्रजापति, द्वितीय दानिया फिरदौस व तृतीय स्थान पर रिंकी कुमारी साव रही. सभी प्रतिभागियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. सांत्वना पुरस्कार उषा कुमारी, रितिक कुमार, किरण कुमारी, अदिति कुमारी, अंजली मराण्डी, तबस्सुम रिजवान, जिज्ञासा, रिंकी कुमारी, रोशन कुमार, राफिया प्रवीण, अंजली, पूजा कुमारी आदि को दिया गया. मौके पर डॉ अलीशा वंदना लकड़ा, डॉ व्यास कुमार, डॉ वासुदेव प्रजापति, प्रो प्रसादी कुशवाहा, दुर्गा पासवान, सदन राम, बाबूनन्द राम, रवि कुमार यादविन्दु, शिव कुमार झा, दीपक कुमार, साजिद अंसारी, बालेश्वर यादव, भगन राम, कलावती देवी, सुसारी देवी, संतोष राम, पुरषोत्तम चौधरी, राजेश्वर सिंह आदि उपस्थिति थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658799&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : आज का दिन पर्यावरण के प्रति सजग रहने का देता है संदेश: सीमा गुप्ता [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही