Search

 
 
 

बेरमो : डुमरी उपचुनाव में नावाडीह के 65 व चंद्रपुरा के 27 बूथों पर होगी वेब-कास्टिंग

 

डीसी बोले- चिह्नित मतदान केंद्रों अत्याधुनिक कैमरे से रखी जाएगी निगरानी

Bermo : डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर बोकारो जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है. डुमरी विधानसभा के अंतर्गत जिले में पड़ने वाले 92 मतदान केंद्रों पर वेब-कास्टिंग के माध्यम से निगरानी होगी. इनमें नवाडीह प्रखंड के 65 व चंद्रपुरा प्रखंड के 27 बूथ शामिल हैं. यह जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह बोकारो डीसी कुलदीप चौधरी ने 25 अगस्त शुक्रवार को दी. बताया कि डुमरी विधानसभा के 174 मतदान केंद्र बोकारो जिले में आते हैं. इनमें नावाडीह प्रखंड में 129, जबकि चंद्रपुरा प्रखंड में 45 मतदान केंद्र शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वेब-कास्टिंग के लिए चिह्नित 92 मतदान केंद्रों पर आधुनिक तकनीक से युक्त कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके सहारे जिला प्रशासन, सीईओ व ईसीआई कार्यालय बूथों पर निगरानी रख सकेगा.  मतदान तिथि से पहले कैमरे लगाकर उनका परीक्षण भी किया जाएगा. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा–निर्देश दिए गए हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-cags-report-exposed-the-false-honesty-of-modi-government-kumar-jaimangal/">बोकारो

: कैग की रिपोर्ट ने मोदी सरकार की झूठी ईमानदारी की खोली पोल- कुमार जयमंगल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही