Search

 
 
 

बेरमो: नये थाना प्रभारी रवींद्र का स्वागत, थानेदार ने कहा-अपराधियों पर रहेगी पैनी नजर

 
Bermo: बेरमो थाना के नए थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार सिंह को विभिन्न पार्टियों के नेताओ और फुसरो नगर परिषद के प्रतिनिधियो ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. इस मौके पर थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि बेरमो थाना क्षेत्र में अशांति, अपराध फैलाने वाले लोगों पर पैनी नज़र रहेगी. किसी भी तरह का अवैध कारोबर नहीं चलने दिया जाएगा. साथ ही किसी भी प्रकार के दोषियों को बख्शा नही जाएगा. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-preparations-for-pms-deoghar-tour-in-full-swing-thousands-of-bjp-workers-will-participate-in-the-program/">जामताड़ा

: पीएम के देवघर दौरे की तैयारी जोरों पर, कार्यक्रम में हजारों बीजेपी कार्यकर्ता लेंगे भाग

अपराध रोकने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी-रवींद्र

थाना प्रभारी रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, पत्रकार और आमलोगों के सहयोग से अपराध को रोका जायेगा. अपराधियों पर लगाम लगाया जायेगा. इस मौके पर भाजपा के वरीय नेता मधुसूदन प्रसाद सिंह, भाई प्रमोद कुमार सिंह, दिनेश कुमार सिंह, टुनटुन तिवारी, नवल किशोर सिंह, रोहित मित्तल, अशोक सिंह, मिथिलेश सिंह, सुभाष बरनवाल, व्यवसायी मेहबूब आलम, बेरमो चेंबर्स ऑफ कॉमर्स के संयोजक मंजूर हुसैन उर्फ जिया, इलियास हुसैन और फैजान अख्तर उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हैदराबाद">https://lagatar.in/babulal-and-annapurna-met-ailing-mla-inderjit-mahto-in-hyderabad/">हैदराबाद

में बीमार विधायक इंद्रजीत महतो से मिले बाबूलाल और अन्नपूर्णा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही