Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पश्चिम बंगाल ने कब्जाया जमीन, गोमिया विधायक विधानसभा में उठाएंगे मामला

Advertisement
Advertisement
बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के सेवाती घाटी में बोर्ड लगाकर किया सैंकड़ों एकड़ जमीन पर कब्जा
Bermo : गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो बोकारो जिला के कसमार प्रखंड के सेवाती घाटी में पश्चिम बंगाल के वन विभाग द्वारा सैंकड़ों एकड़ जमीन कब्जाने के मामले को विधानसभा के सत्र में उठाएंगे.  विधायक ने बताया कि पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने सेवाती घाटी में बोर्ड लगा दिया है. जानकारी मिलने पर उन्होंने इसका विरोध किया. बोकारो वन विभाग के हस्तक्षेप के बाद पश्चिम बंगाल वन विभाग ने बोर्ड हटा लेने की बात कही. वहीं विधायक का आरोप है कि अभी भी पश्चिम बंगाल के वन विभाग ने सैंकड़ों एकड़ झारखंड की जमीन पर कब्जा जमाया हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा वे सत्र में राज्य में पड़ सूखे, शिक्षा विभाग के सीआरसी-बीआरसी में कार्यरत कर्मचारी, आंगनबाडी़ सेविका व सहायिका व मनरेगा कर्मी को स्थायी करने, सरकारी उत्पाद विभाग के दुकान के कर्मचारियों के मानदेय का मामला उठाएंगे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bokaro-thermal-cisf-planted-350-saplings-in-kendriya-vidyalaya/">:

बोकारो थर्मल : सीआईएसएफ ने केंद्रीय विद्यालय में लगाए 350 पौधे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही