Search

बेरमो: जहां बजनी थी शहनाई, वहां दुल्हे की भाई सहित मौत से पसरा सन्नाटा

Bermo: जिस घर में तीन दिन बाद बजनी थी शहनाई वहां 28 अप्रैल को दुल्हे व उसके भाई की मौत से माहौल मातम में बदल गया. गोमिया प्रखंड के बड़की चिदरी ग्राम के माघा ग्राम निवासी महादेव सिंह और उसके बड़े भाई बिरजू सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. घटना गोमिया और विष्णुगढ़ सड़क मार्ग के जमनीजरा के निकट हुई है. मृतक महादेव सिंह की शादी 2 मई को थी. वे अपने से बड़े भाई बिरजु सिंह के साथ बनासो बाजार गए थे. वहां से शादी और लगन का समान खरीदकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौटते वक्त जमनीजरा के पास विपरीत दिशा से आ रही सबी नामक बस से टकरा गई. जिसके कारण 30 वर्षीय महादेव सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जबकि 35 वर्षीय बिरजू सिंह की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मुखिया टुकन महतो, पंसस सरयू रविदास, महेश महतो सहित अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और सड़क जाम कर दी. जाम की सूचना मिलते ही बिष्णुगढ़ थाना इंस्पेक्टर राम नारायण सिंह, बीडीओ संजय कोगारी, सीओ रामबालक कुमार मौके पर पहुंचे और वार्ता कर सड़क जाम हटाया. बीडीओ ने आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से जो भी प्रावधान होगा उनके आश्रित को दिया जाएगा. गोमिया बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि जो सरकारी मदद है उसे उनके आश्रित को दिया जाएगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता महरु सिंह का निधन 25 वर्ष पूर्व सर्पदंश के कारण हुई थी. मां मोहिनी देवी ने बड़ी मुश्किल से तीन बेटों की परवरिश की थी. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था. शादी का उमंग गम में बदल गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622326&action=edit">यह

भी पढ़ें:बोकारो : होटल हिलटॉप पर फायरिंग की घटना का खुलासा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp