Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जहां नारियों की पूजा, वहां देवता का वास : विधायक

Bermo : गोमिया प्रखंड कार्यालय के समीप बहुउद्देश्यीय भवन में शनिवार को गोमिया आजीविका महिला संकुल संगठन ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ.लंबोदर महतो, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी, जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज, प्रमुख प्रमिला चौड़े, बीडीओ कपिल कुमार, बैंक ऑफ इंडिया गोमिया शाखा के प्रबंधक दीपक कुमार थे. मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. [caption id="attachment_576931" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/LAMBODAR-GRAMIN-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> कार्यक्रम में शामिल स्थानीय महिलाएं[/caption] मुख्य अतिथि विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने कहा कि महिलाओं को आगे बढाने व स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा भी कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. जिसका लाभ उन्हें लेना चाहिए. कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता भी वास करते हैं. आज महिलाएं देश में हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ मिलकर कार्य कर रही है. कहा कि गोमिया में अगर जमीन उपलब्ध हो जाता है तो महिलाओं को संगठित करने के लिए महिला भवन का निर्माण किया जाएगा. विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि महिलाएं आज किसी से भी कम नहीं हैं. वे देश को आगे बढ़ाने के लिए हर क्षेत्र में कार्य कर रही है. जिप सदस्य डॉ.सुरेंद्र राज ने कहा कि देश की आजादी में महिलाओं की अग्रणी भूमिका रही है. कहा कि गोमिया में महिला भवन बनाने के लिए 15 डिसिमिल जमीन चिह्नित किया गया है. प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े ने कहा कि आज महिलाएं किसी कार्य के लिए दूसरों के मोहताज नहीं हैं. वे घर व बाहर दोनों जगह काम संभाल रही है. बीडीओ कपिल कुमार ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा भी कई कार्यक्रमों की घोषणा की गई. उसका लाभ उन्हें लेना चाहिए. कहा कि बच्चियों को शिक्षित किये जाने की आवश्यकता है. महिलाएं जब शिक्षित होंगी तो पूरा परिवार शिक्षित होगा. कार्यक्रम में मंच संचालन आशा देवी ने किया. मौके पर मुखिया सपना कुमारी, शांति देवी, अंशु देवी, रीना सिंह, बिनोद विश्वकर्मा व बलराम रजक, पंसस सुशीला देवी व धनेश्वरी देवी, उषा देवी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, मंजू कुमारी, अंबुज कुमार, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/chandrapura-meeting-regarding-the-organization-of-the-seven-day-martyr-sudan-mahato-mela/">यह

भी पढ़ें : चंद्रपुरा : सात दिवसीय शहीद सूदन महतो मेला के आयोजन को लेकर बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही