Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पैसेंजर ट्रेन से उतरते समय महिला यात्री फिसली, एक पैर कटा, दूसरा जख्मी

Bermo :  फुसरो रेलवे स्टेशन में सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन से उतरने के दौरान महिला यात्री फिसल गयी. फिसलने के कारण उसका एक पैर कट गया. जबकि दूसरे पैर भी जख्मी हो गया है. महिला यात्री की पहचान चंद्रपुरा के तेलो ग्राम निवासी उपासी देवी के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, उक्त महिला तेलो से अपने किसी काम से फुसरो जा रही थी. फुसरो स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन से वह उतर रही थी. इसी दौरान महिला का पैर फिसल गया और दोनों पैर कट गया.

सूचना मिलने पर बोकारो पहुंचे परिजन 

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उसे आनन फानन में फुसरो स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. वहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया. बताया गया कि बायां पैर कट गया है, जबकि दायां पैर भी बुरी तरह जख्मी हो गया. उसके घर वालों को सूचना भेज दी गयी है.  जानकारी मिलने के बाद उसके परिजन बोकारो पहुंच गये हैं. [wpse_comments_template] बेरमो, पैसेंजर ट्रेन , उतरते समय, महिला यात्री, फिसली, एक पैर, कटा, दूसरा , जख्मी,अनुमंडलीय अस्पताल, बोकारो, रेफर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही