Bermo : गोमिया थाना अंतर्गत होसिर रथटांड़ निवासी लालमोहन यादव की 29 वर्षीय पत्नी जिरवा देवी का शव 03 जून की देर रात उसके कमरे में फंदे से झूलता मिला. बताया जाता है कि आर्थिक तंगी के कारण कई दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था. शनिवार को भी दोनों में कहा सुनी हुई थी. रात को महिला अपने छोटे बच्चे के साथ कमरे में सोने चली गई. रात के करीब बारह बजे उसके कमरे से कुछ आवाज आयी जिसे सुनकर घर वाले जग गए. लालमोहन जब उसके कमरे में गया तो वह पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से झूल रही थी. आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. गोमिया पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. दूसरों के घरों में झाड़ू-पोंछा करती थी महिला लालमोहन यादव की शादी 10 वर्ष पूर्व पेटरवार थाना क्षेत्र के चिनियागढ़ा गांव के भोला यादव की बहन के साथ हुई थी. उसके तीन बच्चे हैं. लालमोहन यादव दैनिक मजदूर है. पत्नी भी दूसरों के घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती थी. आर्थिक तंगी के कारण घर में कलह रहती थी. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=657821&action=edit">यह
भी पढ़ें:बेरमो : बच्चों ने कैनवास पर उकेरी स्वस्थ जीवन की झांकी [wpse_comments_template]
बेरमो : पति से झगड़कर पत्नी ने लगाई फांसी
Leave a Comment