Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: लोगों को भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूत करेंगे : दिनेश यादव

Bermo: फुसरो निवासी दिनेश यादव को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर जनता मजदूर संघ ढोरी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने 18 मई को उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. दिनेश यादव ने कहा कि प्रदेश व जिला नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौपा है उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाएगें. अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे. सबका साथ सबका विकास का जो स्लोगन है, उससे प्रेरणा लेकर पार्टी हित में काम करुंगा. जमसं के क्षेत्रीय सचिव विकास कुमार सिंह ने कहा कि दिनेश यादव का चयन पार्टी को मजबूती देगी. मौके पर ओम शंकर सिंह, उज्जवल मुखर्जी, राहुल प्रताप सिंह, नरेन्द्र तिवारी, जयप्रकाश कुमार आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=641188&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: जन्मदिन या पुण्यतिथि पर कुछ विशेष कर यादगार बनाएं: गिरजा शंकर पांडेय [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही