Search

बेरमो : माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में विजयी प्रतिभागी किए गए सम्मानित

Bermo : नेपाल में आयोजित नौवां माउंट एवरेस्ट इंटरनेशनल कराटे  चैंपियनशिप-2023 के पदक विजेता प्रतिभागियों को फुसरो नगर परिषद् के सिंगारबेड़ा में झारखंड कोलियरी कामगार यूनियन के जोनल अध्यक्ष बैजनाथ महतो ने 12 जून को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव काशीनाथ सिंह थे. सभी विजेता प्रतिभागियों तथा उनके प्रशिक्षक उमेश नायडू को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया. मौके पर काशीनाथ सिंह ने कहा कि विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच बेहतर प्रदर्शन कर बेरमो के इन प्रतिभागियों ने कई पदक जीते. पदकों में स्वर्ण, रजत और कांस्य शामिल है. प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन करने पर कोच उमेश नायडू बधाई के पात्र हैं. झाकोकायू नेता बैजनाथ महतो ने कहा कि इन प्रतिभागियों के बेहतर प्रदर्शन करने पर फुसरो निवासी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. कोच उमेश नायडू ने कहा कि कुल 7 प्रतिभागियों ने पदक जीते. मौजूदा समय में तीन हज़ार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जो प्रतिभागी इस बार रजत या कांस्य पदक जीते है, उनसे उम्मीद है कि अगली बार वे स्वर्ण पदक जीतेंगे. मौक पर वार्ड पार्षद सूरज देवी, गोपाल कुमार गुप्ता, हीरामन महतो, राजकीयकृत मध्य विद्यालय ढोरी के प्राचार्य महादेव दास, चंपा देवी, आशा देवी, गौरी देवी, कारी देवी, रूपा देवी, रेणु देवी, सानुका देवी, ननकी देवी, चाइना देवी, लक्ष्मी देवी समेत दर्जनों स्थानीय लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=664978&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp