Search

 
 
 

बेरमो : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भक्ति रस में डूबे लोग

 
Bermo : पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवजी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. वैदिक ब्राह्मणों के स्वस्तिवाचन एवं वेद मंत्रोच्चार के साथ पुजारी ने पूजन कराया. पूजन अर्चन और महाआरती के बाद भंडारे का आयोजन किया गया. फुसरो पटेल चौक औऱ फुसरो-ढोरी सहित आसपास के लोग प्राण प्रतिष्ठा में भाग शामिल हुए. अयोध्या से मानस किंकरी मिथिलेश्वरी शास्त्री व उज्जैन से पधारे आचार्य संजय व्यास और प्रेम पांडे ने प्रवचन के दौरान कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है. वहीं उन्होंन कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-bay-of-bengal-the-direction-of-the-cyclone-lifted-towards-odisha-and-chhattisgarh/">जमशेदपुर

: बंगाल की खाड़ी मे उठा चक्रवात का रूख ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ की ओर

भक्ति रस में सराबोर हुआ पूरा वातावरण

पिछले सात दिनों से लगातार चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से वातावरण भक्ति रस में सराबोर हो गया. प्रतिदिन सुबह से ही परिक्रमा के लिए महिला पुरुषों की भागीदारी रही. रात्रि में प्रवचन सुनने के लिए लोगों की भीड़ जमी रहती थी. बुधवार को कार्यक्रम का समापन हुआ. मौके पर नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, श्री राजेश गुप्ता, वार्ड पार्षद भरत वर्मा, नप कर्मी राजीव कुमार, भाजपा नगर मंत्री टुनटुन तिवारी, समाजसेवी महा रूद्र नारायण सिंह मंदिर पहुंचकर माथा टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक दिनेश सिंह, अध्यक्ष जगदीश साव, सचिव उमेश वर्मा, कोषाध्यक्ष अर्जुन महतो, संयोजक मनोज कुमार सिंह, उमेश राम,मुकुंद महतो,रामलाल गोस्वामी,अरुण स्वर्णकार, अभय विश्वकर्मा,मुख्य जजमान बिमलेश कुमार सिंह दिन-रात जुटे रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही