Search

 
 
 

बेरमो : मायके आई महिला की करंट लगने से मौत

 
Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग पुराना माइंस में रविवार को करंट लगने से एक महिला पूनम देवी (32 वर्ष) की मौत हो गई. वह कुछ दिन ही पहले ही अपने मायके स्वांग आई थी. बताया गया कि पूनम देवी अपने तीन बच्चों के साथ अपनी मां पारो देवी से मिलने आई थी. पिता जगदीश भुइयां की पहले ही मौत हो चुकी है. पति राजू भुइयां अपने घर कतरास में थे. रविवार को पूनम देवी कपड़ा सुखाने के लिए टंगने पर पसार रही थी. इसी दौरान बिजली तार के संपर्क में आ गई. उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने बिजली का कनेक्शन कटवाया. इसके बाद उसे गोमिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. पूनम के बच्चों व मां का रो रोकर बुरा हाल था. यह भी पढ़ें : एक्शन">https://lagatar.in/ranchi-police-in-action-mode-arrested-2420-accused-in-one-year/">एक्शन

मोड में रांची पुलिस, एक साल में 2420 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही