Search

 
 
 

बेरमो : महिला का सड़ा-गला शव आवास में मिला

 
परिवार से रहती थी अलग, करती थी नशा
Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो अवध सिनेमा हॉल के निकट एक आवास से महिला का सड़ा गला शव पुलिस ने बरामद किया है. शव की पहचान रेखा देवी 42 वर्ष के रूप में हुई. घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना के प्रभारी सुभाष पासवान, महिला थाना प्रभारी ज्योति कुमारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. घटना के संबंध में मृतका के ससुर रामेश्वर भुइयां और सास शांति देवी ने पुलिस को बताया कि रेखा देवी परिवार से अलग रहती थी, स्वयं कामाती-खाती थी. वह नशा भी करती थी. उसके तीन बच्चे भी उसके साथ नहीं रहते थे. उसका पति सुधू भईयां कोलकाता में रहकर काम करता है. बेरमो थाना के प्रभारी सुभाष पासवान ने बताया कि परिजनों के अनुसार महिला बीमार रहती थी, उसके सीने में भी दर्द रहता था. संभवत हृदय गति रुकने से उसकी मौत हुई होगी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=734638&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : लुगुबूरु घंटाबाड़ी का होगा विकास, 9 करोड़ रुपये आएगी लागत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही