Search

 
 
 

बेरमो : हेमंत सोरेन सरकार में महिलाएं हो रहीं स्वावलंबी- बेबी देवी

 

पेटरवार ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा आयोजित

Bermo : राज्य के मंत्री बेबी देवी ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है. महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं. वे घर पर ही समूह के माध्यम से स्वरोजगार योजना से जुड़कर अच्छी आमदनी कर  रही हैं. बेबी देवी 27 सितंबर को पेटरवार प्रखंड के अरारी फुटबॉल मैदान में पेटरवार ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आमसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं. कार्यक्रम में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो भी मौजूद थे. मंत्री बेबी देवी व योगेंद्र महतो ने महिला दीदियों का हौसला बढ़ाया. कहा कि मुर्गी पालन से आज पेटरवार, कसमार, गोला व आसपास की 1000 महिला सदस्य लाभान्वित हो रही हैं. महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए राज्य सरकार गंभीर है. उनके विकास व आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं. इससे पूर्व महिला दीदियों ने मंत्री बेबी देवी व पूर्व विधायक योगेंद्र महतो का स्वागत बुके देकर किया. इसके बाद दीदियों ने सहकारी समिति का वार्षिक लेखा-जोखा व मुर्गी पालन की अब तक की विवरणी आमसभा में प्रस्तुत की. मौके पर समिति की 1000 महिलाएं उपस्थित थीं. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-girl-dies-after-being-hit-by-lightning-in-kharkhari/">गिरिडीह

: खरखरी में वज्रपात की चपेट में आकर युवती की मौत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही