Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी के कतवारी गांव के विभिन्न टोलों में रविवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया. कतवारी आजीविका महिला ग्राम संगठन के चलाये इस अभियान में चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया महादेव महतो और थाना प्रभारी नीरज कुमार मुख्य रूप से शामिल थे. अभियान में नशा मुक्ति के खिलाफ नारे लगाए गए. आसपास के गांवों में घूम घूमकर नशा का सेवन नहीं करने की अपील की गई. मुखिया महादेव महतो ने कहा कि ज़्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग शराब का सेवन करते हैं. जिसके कारण पूरा परिवार तबाह हो जाता है. सबसे ज्यादा प्रभाव महिला और बच्चों पर पड़ता है. परिवार के अभिभावक अपने आय का स्रोत को बच्चों और परिवार के जरूरी काम में लगाने के बजाय शराब पीने में खर्च कर देता है, जिसके कारण परिवार की प्रगति रुक जाती है. इसलिए नशा मुक्ति के इस अभियान को जोर शोर से चलाया जाएगा ताकि लोग इस नशा से दूर रह सके. अभियान में पंचायत समिति सदस्य सुमिता कुमारी, उप मुखिया मालती देवी, हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय तिसकोपी के शिक्षक सुरेश प्रसाद, ग्राम संगठन के अध्यक्ष द्रोपती देवी, सचिव अनीता देवी, कोषाध्यक्ष रीना कुमारी, सक्रिय महिला गीता कुमारी, धनेश्वरी देवी, बैंक सखी प्रमिला देवी, सहिया संजू देवी, सदस्य जयंती देवी, समाजसेवी जितवाल महतो, बीरबल महतो, ईश्वर महतो, रामचंद्र महतो, काली महतो, रामेश्वर महतो, डालचंद महतो, जगदीश महतो, पूनम देवी व कतवारी गांव के सभी स्वयं सहायता समूह के सभी सदस्य और ग्रामीण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/kasmar-notice-of-payment-of-compensation-to-the-ryots/">यह
भी पढ़ें : कसमार : रैयतों को मिला मुआवजा भुगतान का नोटिस [wpse_comments_template]
बेरमो : महिलाओं नें घूम-घूम कर की नशा छोड़ने की अपील

Leave a Comment