Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: रेल पटरी पर मिला मजदूर का शव

Advertisement
Advertisement
Bermo : गोमो बरकाकाना रेल खंड के गोमिया बोकारो थर्मल स्टेशन के बीच स्वांग पिपराडीह के निकट रेल पटरी पर एक मजदूर का शव मिला है. घटना शनिवार की देर रात की है. जानकारी मिलने के बाद मौके पर गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा पुलिस बल के साथ पहुंची और जांच में जुट गये हैं. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-fight-between-two-sides-in-jharia-many-injured/">धनबाद:

झरिया में दो पक्षों में मारपीट, कई घायल इस संबंध में थाना प्रभारी श्री खाखा ने बताया कि मृतक की पहचान चुन्नू मांझी 50 वर्ष के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी से पैसा लेकर रात के करीब आठ बजे घर से  निकला था. शायद रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन गुजर रही होगी तब यह हादसा हुआ होगा, लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इसे भी पढ़ें-खबर">https://lagatar.in/effect-of-news-many-officers-including-sdm-met-the-victims-families-late-at-night-in-bokaro305364-2/">खबर

का असर: बोकारो में देर रात पीड़ित परिवारों से मिले एसडीएम समेत कई अधिकारी सुबह पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.जानकारी के अनुसार मृतक स्वांग पिपराडीह में रहकर मजदूरी करता था. वैसे वह विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नरकी स्थित खत्मटांड का निवासी है. पिता का नाम नूनवा मांझी है.घटना की जानकारी मिलने के उसकी पत्नी मौके पर पहुंची और उसकी पहचान की. मौके स्वांग के पूर्व मुखिया बिनोद पासवान, आशीष शर्मा, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही