Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ग्रेच्युटी भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement

बोकारो थर्मल में डीवीसी परियोजना कार्यालय के समक्ष जुटे मोर्चा के सदस्य

Bermo : बोकारो थर्मल के डीवीसी परियोजना प्रधान के कार्यालय के समक्ष मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया. इसके बाद परियोजना प्रमुख के साथ वार्ता में मोर्चा के प्रतिनिधिओं ने मज़दूरों की समस्याओं को रखा. कहा कि मुख्यालय से आदेश आने के बाद भी ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं हो रहा है. ग्रेड अपडेशन मद में भी बकाया एरियर का भुगतान नहीं हो रहा है. संयुक्त मोर्चा के नेता ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि तीन घंटे की वार्ता में प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि दस दिनों के अंदर सप्लाई मजदूरों को बकाया एरियर और ग्रेच्युटी का भुगतान शुरू कर दिया जायेगा.  परियोजना प्रधान ने कहा गेटपास का मामला दूसरी परियोजनाओं से भी जुड़ा है. अन्य मामलों को अनुमोदन के लिए जल्द ही मुख्यालय भेजने की बात कही. वार्ता में प्रबंधन की ओर से परियोजना प्रमुख एसएन प्रसाद, उप महाप्रबंधक बीजी होल्कर, उप निदेशक रोहित कुमार, सुनील कुमार, जबकि मजदूरों की ओर से संयुक्त मोर्चा के ब्रज किशोर सिंह, नवीन कुमार पाठक, संजय मिश्रा, रघुवर सिंह, अशीम कुमार तिवारी, आबिद परवेज़, अमरजीत सिंह, अमर नाथ सिंह शामिल हुए. धरना-प्रदर्शन में सुरेश प्रसाद, संजय गुप्ता, श्रीराम सिंह, अलीमुद्दीन, राम चन्दर महतो, विजय प्रसाद, अली अहमद, लाल वचन यादव, रमोद सिंह, नन्दकिशोर सिंह, अरुन सिंह, नागेंदर सिंह  प्रदीप साहनी,  इंदरदेव महतो, बासुदेव दास, अब्दुल समद, रेवतलाल महतो मनोज कुमार सिंह, रतनी देवी सहित अन्य लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/godda-teenager-dies-after-being-hit-by-goods-train/">

गोड्डा : मालगाड़ी की चपेट में आकर किशोर की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही