Search

 
 
 

बेरमो : जंगल बचाओ अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन

 
औधोगिक प्रतिष्ठान लगाने के नाम पर जंगल उजाड़ने सहित कई मुद्दे उठाए
Bermo : गोमिया प्रखंड के खम्हरा पंचायत के करमाटांड़ ग्राम स्थित सामुदायिक भवन में 18 जुलाई को बोकारो जिला ग्राम सभा मंच के तत्वावधान में ग्राम सभा के अधिकार एवं जंगल बचाओ अभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस कार्यशाला में मंच के केंद्रीय सदस्य सह बोकारो जिला प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि मंच वन आश्रित परिवार के अधिकारों के लिए जागरूक है. उन्होंने औधोगिक प्रतिष्ठान लगाने के नाम पर जंगल उजाड़ने, तेनुघाट डैम के विस्थापितों के पुनर्वास सहित कई मुद्दे उठाए. कार्यशाला को विधायक डॉ लंबोदर महतो की पत्नी कौशल्या देवी, मंच के महेश महतो, रतिलाल किस्कू, मोतीलाल बेसरा, जगरनाथ, गीता, बाबूचंद बेसरा सहित कई ग्राम प्रधान ने संबोधित किया. कार्यशाला में मिथुन मुर्मू, तेवफिल हांसदा, सुकुमार, मुनिया देवी, सरिता देवी, अनिल कुमार सहित ग्राम सभा के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-principal-of-gomia-degree-college-contributed/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : गोमिया डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने दिया योगदान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही