Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: विश्व पर्यावरण दिवस समारोह समाप्त, कंपनी ने किया पुरस्कृत

Bermo: आईईएल के ओरिका कंपनी ने परियोजना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह पर कार्यक्रम आयोजित की. इस मौके पर पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहतर काम करने वाली टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया. कंपनी 5 जून से https://lagatar.in/">

style="color: #0000ff;">लगातार
पर्यावरण के संरक्षण के लिए कई तरह के कार्यक्रम किये. स्थाई रूप से पर्यावरण की समृद्धि के लिए कई कारगर उपाय भी किये. इसके साथ ही ओरिका कंपनी ने स्थानीय स्तर के स्कूली बच्चों, पंचायत के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से साप्ताहिक लगने वाले बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरुकता अभियान चलाया. इसके अलावा कर्मचारियों ने पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए प्लांट के अंदर ही कई पौधे लगाये. कर्मचारी इस समापन समारोह पर भी पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इसके अलावा नुक्कड़ नाटक और फिल्म के जरिए समारोह में उपस्थित लोगों को जानकारी दी. मौके पर ओरिका कंपनी के महाप्रबंधक राकेश कुमार ने कहा कि यदि आने वाली पीढ़ी को कुछ देना चाहते हैं तो पर्यावरण का संरक्षण करें. इसे भी पढ़ें- रेलवे">https://lagatar.in/elderly-people-are-no-longer-exempted-on-railway-tickets-rahul-gandhi-furious-at-modi-government-said-for-his-friends-he-breaks-even-the-stars/">रेलवे

टिकट पर बुजुर्गों को अब छूट नहीं, मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी, कहा, अपने मित्रों के लिए तो तारे तक तोड़ लाते हैं…
जीएम ने कहा कि कंपनी https://lagatar.in/">

style="color: #0000ff;">लगातार
इस दिशा में काम कर रही है. प्रदूषण से मुक्ति के लिए शोध कर रही है. उन्होंने उन सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य किया. इसके अलावा इस काम के लिए उन्होंने सुझाव भी मांगे, ताकि और भी बेहतर उपाय किया जा सके. मौके पर गोमिया प्रमुख प्रमिला चौड़े, मुखिया शांति देवी, पूर्व प्रमुख गुलाब हांसदा, पिट्स स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय और लोयला स्कूल के प्राचार्य फादर सिरियफ जोसेफ सहित कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/mp-sanjay-seth-met-pm-modi-said-establish-a-toy-bank-in-ranchi/">पीएम

से मिले सांसद संजय सेठ, बोले मोदी – रांची में टॉय बैंक की करें स्थापित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही