Search

 
 
 

बेरमो : सीसीएल बीएण्डके एरिया में योग शिविर का आयोजन

 
Bermo : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सीसीएल के बीएण्डके एरिया में किया गया. यह शिविर तीन दिनों तक चलेगा. शनिवार को तीन दिवसीय "योग शिविर" का आरंभ ऑफिसर्स क्लब करगली में जीएम एमके राव द्वारा उद्घाटन के बाद किया गया.  जीएम श्री राव ने मानव जीवन में योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग से रोगों से मुक्ति मिलती है. योग स्वस्थ दिनचर्या, दीर्घायु, स्फूर्ति तथा आनंद प्रदान करता है. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-air-fare-increased-tremendously-patna-to-delhi-fare-reached-27-thousand/">बिहारः

आसमान छू रहा एयर फेयर, पटना से दिल्ली का किराया पहुंचा 27 हजार
श्री राव ने कहा कि योग भारतीय जीवन पद्धति का प्राणतत्व है. अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाए जाना भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है. स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन रहता है. इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए हरेक व्यक्ति को योग करना चाहिए. शिविर में पहले दिन प्रशिक्षण प्राप्त योग गुरूओं के द्वारा लोगों के स्वास्थ्य लाभ के लिए सुबह 06 से 07 बजे तक योग कराया गया. इसी प्रकार तीन दिन तक शिविर में पहुंचे लोगों को योग सिखाया जाएगा. मौके पर महाप्रबंधक के अलावा अन्य अधिकारीगण तथा श्रमिक नेता गजेन्द्र प्रसाद सिंह मुख्य रूप से शामिल थे.     [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही