Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान, स्लोगन के साथ मनाया गया पीएम आवास लाभुक दिवस

Bermo: गोमिया प्रखंड के बड़की पुन्नू व टिकाहरा पंचायत सचिवालय में 11 मई को प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस का आयोजन किया गया. आयोजन में बड़की पुन्नू पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय साव, टिकाहरा पंचायत के मुखिया हेमंती देवी, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक सहित लाभुकों ने भाग लिया. बीडीओ कपिल कुमार ने योजना के लाभुकों से जानकारी ली ताकि समस्या का समाधान किया जा सके. योजना में लंबित निर्माण को 30 जून  तक हर हाल में पूर्ण कराया जाना है. पंचायत जनप्रतिनिधि व लाभुक इसे जल्द पूरा करें. लाभुकों ने आवास योजना को शीघ्र ही पूर्ण करने का आश्वासन दिया है. विभाग का क्या है आदेश ग्रामीण विकास विभाग के सचिव ने सभी जिला के उपायुक्त से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित निर्माण कार्य को 30 जून तक पूरा करें. आदेश के आलोक में प्रत्येक गुरुवार को एक साथ प्रधानमंत्री आवास लाभुक दिवस मनाया जाएगा. आवास दिवस का स्लोगन होगा आपकी समस्याओं का होगा समाधान, अब नहीं होगा कोई परेशान. 10 मई से लेकर 30 जून तक प्रत्येक बुधवार को बीडीओ, कर्मी तथा जिले के सभी पदाधिकारी औचक रूप से शेष लाभुकों के अपूर्ण आवास का दौरा करेंगे, ताकि गुरुवार को उन्हें पंचायत में आमंत्रित कर शेष राशि देने के लिए उत्साहित किया जा सके. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=633171&action=edit">यह

भी पढ़ें:चंद्रपुरा : सीएसआर मद के तहत दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का किया गया वितरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही