Search

 
 
 

बेरमोः कोयला चोरी करते रेलवे के ओवर हेड तार की चपेट में आया युवक, मौत

 
Bermo: बेरमो अनुमंडल के कथारा ओपी थाना क्षेत्र स्थित सीसीएल कथारा वाशरी में रेलवे वैगन से कोयला उतारने के दौरान ओवर हेड विद्युत तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान पेटरवार प्रखंड के चापी ग्राम ऊपर टोला निवासी महेश्वर प्रजापति के रूप में हुई. मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 वर्ष है. जानकारी मिलते मृतक के पिता खिरोधर प्रजापति और अन्य सदस्य घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के बाद मृतक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि सीसीएल कथारा वाशरी रेलवे साइडिंग पर वैगन कोयला से लदा हुआ था. महेश्वर प्रजापति उक्त रेलवे वैगन से कोयला उतारने लगा. इसी क्रम में वह बिजली की ओवर हेड तार के चपेट में आ गया. इसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही कथारा ओपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वास्तुस्थिति की जानकारी ली. इसके बाद गोमिया जीआरपी पुलिस को को सूचना दी गई. बता दें कि सीसीएल कथारा क्षेत्र के कथारा और जारंगडीह रेलवे साइडिंग में चलती रेलवे रेक से हर दिन कोयले की चोरी की जाती है. इसी क्रम में इस तरह के हादसे होते हैं. इसे भी पढ़ें- RDBA">https://lagatar.in/rdba-election-bablu-kumar-got-maximum-737-votes-in-the-executive-member-election/">RDBA

चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में बबलू कुमार को सबसे ज्यादा 737 वोट मिले
[wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही