Search

 
 
 

बेरमो : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आकर युवक की मौत

 
Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के चौधरी टोला में 1 जनवरी को ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई. मृतक का नाम गोमिया थाना क्षेत्र के तुलबुल ग्राम निवासी आशीष तुरी (32) है. युवक की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गोमिया-तेनुघाट मुख्य सड़क जाम कर दिया. आशीष तुरी बाइक से अपनी फुफेरी बहन को गोमिया रेलवे स्टेशन छोड़कर गांव लौट रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. ठोकर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत भाग निकला. सड़क जाम की खबर पाकर गोमिया बीडीओ कपिल कुमार और थाना प्रभारी राजेश रंजन सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने की कोशिश की. ग्रामीणों ने शव लेने नहीं दिया. ग्रामीण मृतक के आश्रित को मुआवजे देने की मांग पर अड़े हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ओएनजीसी के अधीन चल रहे ट्रेलर की रफ्तार तेज थी, जिससे हादसा हुआ. हादसे की खबर पाकर जिला परिषद् सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, तुलबुल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सोरेन, बांध पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बबलू यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज पांडेय समेत अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति की जानकारी ली. समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण सड़क पर से नहीं हटे थे. बीडीओ और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे.

21 दिन पहले मां का निधन

मृतक आशीष तुरी की मां देवंती देवी का निधन बीते साल 12 दिसंबर को हुआ. मां आंगनबाड़ी में सहायिका के पद पर कार्यरत थी. श्राद्ध कर्म में रिश्तेदार मृतक के घऱ आए थे. रिश्तेदारों में से एक फुफेरी बहन भी घर आई थी, जिसे वह गोमिया रेलवे स्टेशन छोड़कर गांव लौट रहा था. मृतक के पिता प्रदीप तुरी दिहाड़ी मजदूर है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=514544&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 24 घंटे बाद भी लापता युवती का पता नहीं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही