Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : खेतको पुल पर बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Bermo : बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत जारंगडीह स्थित दामोदर नदी पर बने खेतको पुल पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही है. मंगलवार की देर रात को एक और बाइक सवार की दुर्घटना में मौत हो गई. मृतक की पहचान सीसीएल कर्मी सुकर मांझी के पुत्र विकास मुर्मू के रूप में हुई है. विकास मुर्मू 24 वर्ष बाइक से जारंगडीह अपने पिता के पास जा रहा था. बोकारो थर्मल और पेटवार थाना क्षेत्र के खेतको पुल पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उक्त पुल पर गुजर रहे अन्य राहगीरों ने जब उसे घायल अवस्था पर सड़क पर तड़पते हुए देखा तो वे बोकारो थर्मल पुलिस को फोन पर सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना के अवर निरीक्षक आशीष कुमार मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीसीएल के कथारा अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. आशीष कुमार ने बताया कि मृतक के पैंट के पॉकेट में मोबाइल फोन था. मोबाइल पर सेव नंबर पर कॉल कर जानकारी ली और उसके परिजनों को सूचना दी. बाइक के आगे का क्षतिग्रस्त हिस्सा से अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मारी है. पिछले वर्ष के अक्टूबर से लेकर अब तक तीन लोगों की इस पुल पर हादसे में मौत हो चुकी है. यह">https://lagatar.in/bokaro-road-safety-week-will-be-celebrated-from-11-to-17-january/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : 11 से 17 जनवरी तक मनाया जायेगा सड़क सुरक्षा सप्ताह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही