Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : दामोदर नदी में नहाने के दौरान डूबा युवक

Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोरी खास के समीप दामोदर नदी में रविवार 11 जून को नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल काँलोनी निवासी स्व:सीता राम तिवारी के पुत्र कुंदन तिवारी 16 वर्ष कुछ युवकों के साथ दामोदर नदी में नहाने गया था. नहाने के क्रम में वह नदी में गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और नगर परिषद कर्मी राजीव रंजन कुमार को शव को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए भेजने व उचित मुआवजा दिलाने की कार्यवाही का निर्देश दिया. मौके पर अंचलाधिकारी से फोन पर वार्ता की. बेरमो अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सरकार की ओर से उचित मुआवजा दिलाने का कार्य किया जायेगा. मौके पर ललन मल्लाह, दीनबंधु पाण्डेय, अनिल मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bermo-in-protest-against-6040-the-road-remained-jammed-for-the-second-day/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : 60:40 के विरोध में दूसरे दिन भी सड़क रही जाम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही