Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: गोमिया के युवक की ओडिशा में हत्या, तीन गिरफ्तार

Bermo: गोमिया प्रखंड के खखंडा निवासी राजेंद्र प्रजापति की उड़ीसा में हत्या हो गयी है. युवक वहां एक कंपनी में काम करता था. 22 अगस्त को राजेंद्र के घरवालों को इसकी सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद मृतक के बड़े भाई सुरेंद्र प्रजापति गांव के कुछ लोगों के साथ ओडिशा पहुंचे. वहां पहुंचने पर पुलिस से मिले. पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के साथ खखंडा गांव के ही तीन युवक एक पार्टी में गये थे. पार्टी में ही साथियों ने उसकी हत्या कर एक तालाब में फेंक दिया. जब उनके अन्य साथी उसे ढूंढने लगे और राजेंद्र नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और खोजबीन शुरू की. जिन लोगों के साथ राजेंद्र पार्टी करने गया था, उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इसे भी पढ़ें–  प्रेम">https://lagatar.in/both-ak-47-and-bullets-recovered-from-prem-prakashs-ranchi-district-force-jawan-both-suspended/">प्रेम

प्रकाश के यहां से बरामद दोनों एके-47 और गोलियां रांची जिला बल के जवान की, दोनों सस्पेंड
पूछताछ में तीनों युवकों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली. वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दी. परिजन बुधवार को शव लेकर घर पहुंचे और अंतिम संस्कार किया. इस संबंध में जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी संदीप कृष्णा ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें– प्रेम">https://lagatar.in/both-ak-47-ranchi-district-force-personnel-recovered-from-prem-prakashs-hideout/">प्रेम

प्रकाश के ठिकाने से बरामद दोनों एके-47 रांची जिला बल के जवानों की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही