Search

बेरमो : जिप अध्यक्ष ने सोलर लिफ्ट एरिगेशन योजना का किया का शिलान्यास

गोमिया शहरी क्षेत्र में कोनार नदी से की जाएगी जलापूर्ति
Bermo (Bokaro) : गोमिया प्रखंड के सियारी पंचायत के जिलिंगटांड में 23 जून को 15 वें वित्त आयोग की राशि से बनने वाले सोलर लिफ्ट एरिगेशन योजना का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी, जिला परिषद सदस्य डॉ सुरेंद्र राज व मुखिया रामवृक्ष मुर्मू ने नारियल फोड़कर किया. मौके पर सुनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लिफ्ट एरिगेशन बनने से किसानों को काफी सहूलियत होगी और वे इससे अच्छी कृषि की उपज कर सकते हैं. बोकारो जिले में जिला परिषद की अनुशंसा पर ग्रामीण क्षेत्रों में 60 सोलर लिफ्ट एरिगेशन का निर्माण किया जाएगा. डॉ सुरेंद्र राज ने कहा कि गोमिया क्षेत्र में कई विकास के कार्य किये जा रहे हैं. ग्रामीणों को उनकी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी. गोमिया के शहरी क्षेत्रों में कोनार नदी से पाइपलाइन से पानी सप्लाई करने के कार्य किये जा रहे हैं. मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष चितरंजन साव, अमन वर्मा, प्रकाश करमाली, दीपक करमाली, शिवलाल टुडू, सोनाराम, संजय स्वर्णकार, अरुण बेसरा, संजय करमाली आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677569&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो: 4 जुलाई को गोमिया में ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन होगा : जिप अध्यक्ष [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//