Search

आईआईटी की एफएफआई को सर्वश्रेष्ठ छात्र-चलित एनजीओ का पुरस्कार

Dhanbad : विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर, राज्य सरकार प्राधिकरण की ओर से आईआईटी-आईएसएम धनबाद के छात्रों के संगठन फ़ास्ट फारवर्ड इंडिया (एफएफआई) को "झारखंड राज्य में सर्वश्रेष्ठ छात्र-चलित गैर सरकारी संगठन" का पुरस्कार मिला है. यह पुरस्कार उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेजों की ओर से संचालित शिविरों में 2022-23 में स्वेच्छा से रक्तदान में सबसे अधिक योगदान के लिए दिया गया है. एफएफआई तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल की है. एफएफआई के दो छात्र सदस्य, ब्रजेश मीणा और योगेश मित्तल, ने भी 18-30 आयु समूह में 25 से अधिक यूनिट्स के रक्तदान के लिए पुरस्कार प्राप्त किए हैं. वहीं 14 जून को स्वास्थ्य केंद्र आईआईटी आईएसएम में सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित रक्तदान शिविर में 53 यूनिट्स इकट्ठे किए गए हैं. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=668973&action=edit">धनबाद

: वासेपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp