Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: बेथेसदा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज ने मनाया 76वां स्थापना दिवस

Ranchi: बेथेसदा टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में सोमवार को 76वें स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया. मुख्य अतिथि जीईएल चर्च के मॉडरेटर मार्सल केरकेट्टा, बिशप सीमांत तिर्की, महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रिंसपल अमिता अंजनी हेमरोम ने की. परमेश्वर आशिष के बाद कॉलेज स्थापना सह क्रिसमस गैदरिंग का कार्यक्रम शुरू की गई. छात्राओं ने एकल गीत औऱ सामूहिक गीतों का प्रस्तुति दी. छोटानागपुर औऱ उत्तर भारत की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से बताया गया. कॉलेज की छात्राएं यीशु मसीह औऱ चेला बनी .इसके माध्यम से यीशु का आगमन का संदेश दिया.

शिक्षकों में विनम्रता झलकती हैः मॉडरेटर

इस अवसर पर मुख्य अतिथि मॉडरेटर मार्सल केरकेट्टा ने कहा कि कॉलेज सन् 1948 में स्थापित की गई थी. यहा से पढ़ लिख कर अच्छे स्कूल और कॉलेज में बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं. आज भी शिक्षकों और गुरुओं में विनम्रता झलकता है. जो विनम्रता शिक्षा से जुड़ा नहीं है. आज शिक्षक द्वारा छात्राओं को विनम्रता सिखाया जा रहा है. इसके बाद भी विद्यार्थी विनम्रता सिख नहीं रहे हैं. इसके कारण चरित्र और भविष्य में विनम्रता नही दिख रही है. जिसके कारण आज समाज में कई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो गयी है. विद्यार्थियो में ज्ञान बढ़ रहा है, लेकिन ज्ञान को सही समय पर स्थापित नहीं कर पा रहे हैं.आज पर्यावरण का सौरमंडल खत्म हो रहा है.दुनिया पर खतरा मंडरा रहा है. कहा कि तेजी से हवा प्रदूषित हो रहा है. विकासशील देश विश्वयुद्ध के लिए तैयार हो रहा है. देश में नल से पानी नहीं निकलता है. स्वच्छ पानी मिलना मुश्किल हो रहा है. लोग तो शिक्षित हो रहे हैं. लेकिन विनम्रता पर ध्य़ान नहीं दिया जा रहा है. जिसके कारण शिक्षा को प्रदूषित किया जा रहा है. इसके कारण लोग जीवन से निराश होकर जी रहे हैं. ईश्वर के प्रति लोगों में आस्था कम हो गयी है. विश्वास कमजोर हो रहा है. मौके पर जीईएल चर्च के मोडरेटर मार्सल केरकेट्टा, स्कूल प्रिंसिपल अमिता अंजनी हेमरोम, वाइस प्रिंसिपल संगीता मुर्मू, महासचिव ईश्वर दत कंडुलना, बिशप सीमांत तिर्की, आसीसन कंडुलना, रेव्ह निरल बागे समेत अन्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें - लोकसभा-राज्यसभा">https://lagatar.in/opposition-ruckus-in-lok-sabha-rajya-sabha-over-adani-sambhal-issue-both-houses-adjourned-till-tomorrow/">लोकसभा-राज्यसभा

में अडानी-संभल-बांग्लादेश मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन कल तक के लिए स्थगित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही