Search

 
 
 

18 लाख महिलाओं के साथ विश्वासघात, भाजपा नहीं करेगी बर्दाश्त : राफिया नाज

 
Ranchi: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज ने हेमंत सरकार द्वारा 18 लाख महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना की राशि रोकने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा है कि “यह सरकार महिलाओं के साथ सम्मान के नाम पर छल और विश्वासघात कर रही है. यह केवल एक झूठा वादा था कि सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान की राशि मिलेगी, जो सत्ता में आने के लिए किया गया था, इसलिए 18 लाख महिलाओं को अब तक एक भी रुपया नहीं मिला है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/weather-has-changed-in-ranchi-chances-of-rain/">रांची

में मौसम ने ली अंगड़ाई, बारिश के आसार

माताओं, बहनों और बेटियों के हक को कुचला

राफिया ने कहा कि महिला सम्मान की बात करने वाली सरकार ने 18 लाख माताओं, बहनों और बेटियों के हक को कुचला है. मंईयां सम्मान के तहत सरकार द्वारा जारी किए गए ना तो हेल्पलाइन नंबर काम कर रहे हैं, ना ही वेबसाइट और इन समस्याओं का समाधान करने के बजाय, सरकार केवल लोगों को ठगने में व्यस्त है. दूसरी तरफ़ सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों को दबाया जा रहा है. यह सरकार महिलाओं को ना तो न्याय दिला पा रही है, ना शिक्षा और ना ही सुरक्षा, बल्कि उन्हें छलने का काम जारी है.

अब तक महिला आयोग का गठन नहीं

अब तक न तो महिला आयोग का गठन हुआ है और न ही धरातल पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक भी योजना उतारी गई है, चाहे वह 2000 रुपए चूल्हा खर्च हो, 2500 रुपए विधवा-वृद्धा पेंशन हो या बेटियों की मुफ्त शिक्षा से लेकर महिला बैंक हो. यदि सभी महिलाओं को जल्द मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिली, तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी और यह मुद्दा हर घर, हर गली तक पहुंचेगा. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jlkm-women-leader-accused-party-leaders-of-blackmailing-sat-on-strike/">धनबाद

: JLKM की महिला नेत्री ने पार्टी नेताओं पर लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, धरने पर बैठीं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही