Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ हैः मंत्री मिथिलेश

Garhwa: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर का समर्थन किया. शनिवार को मंत्री ठाकुर की उपस्थिति में उनके आवास पर गढ़वा शहरी क्षेत्र के टंडवा, भगलपुर सहित कल्याणपुर, मेराल प्रखंड के करकोमा आदि क्षेत्रों से 300 से अधिक महिलाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. हसीना खातून के नेतृत्व में कल्याणपुर के 50 से अधिक महिलाओं ने भी झामुमो का दामन थामा. मौके पर जिप अध्यक्ष शांति देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी आदि ने सभी महिलाओं को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल की. मंत्री ठाकुर ने कहा कि काफी संख्या में माता, बहनों का अपार समर्थन मिल रहा है. इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में गढ़वा के लोगों ने मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से मैंने खरा उतरने का प्रयास किया है. गढ़वा सहित पूरे झारखंड में हर क्षेत्र में बेहतर कार्य हुआ है. राज्य की सभी बहन, बेटियों, माताओं आदि सभी वर्गों के लिए सरकार ने कई बेहतर कार्य किए हैं. महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड सरकार का मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना बहुत बड़ा कदम है. ठाकुर ने कहा कि इस योजना से आज पूरे राज्य की बहन, बेटी लाभान्वित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि सभी लोग एकजुट होकर उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएं. साथ ही राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनाने में अपनी भूमिका निभाएं. ताकि आने वाले समय में मंईयां सम्मान योजना का लाभ सभी को मिलता रहे. उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य की महिलाओं सहित हर तबके लोगों के लिए और भी बेहतर कार्य किया जा सके. उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में महिलाओं का हक नहीं लूटने देंगे. वहीं गढ़वा प्रखंड के सुखबाना, उड़सुगी आदि गांव से लगभग 200 से अधिक युवकों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया. यहां सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. साथ ही एक स्वर में मंत्री श्री ठाकुर को भारी बहुमत से जीत दिलाने का संकल्प लिया. मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला व पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया. पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से संतोष गुप्ता, अंकित पांडेय के नेतृत्व में कुणाल कुमार श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, इरशाद खां, विकास कुमार, नवलेश कुमार, दीपक गुप्ता, सुंदर लाल, असगर हुसैन, अमित चंद्रवंशी, अकबर मंसूरी, अरसद मंसूरी, सोनु ठाकुर सहित 200 से अधिक लोगों का नाम शामिल है. मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/the-picture-of-jharkhand-is-changing-due-to-the-public-welfare-schemes-of-pm-babulal/">पीएम

की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही