Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेतिया : नदी में पलटी नाव, दो बच्चियों की मौत, तीन बाल-बाल बची

Advertisement
Advertisement
Bettiah :  बिहार के बेतिया में दर्दनाक हादसा हो गया है. यहां बैरिया थाना क्षेत्र के बलुवा रमपुरवा वार्ड नंबर 17 पर स्थित नदी में एक नाव पलट गयी. नाव पलटने से पांच बच्चियां नदी में डूब गयी. दो बच्चियों की मौत हो गयी. हालांकि ग्रामीणों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. मृतक बच्चियों की पहचान खुशबू कुमारी (13 वर्षीय) और लालचुनी कुमारी (14 वर्षीय) के रूप में हुई है. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

घास काटने के लिए नदी के उस पार जा रही थी पांचों बच्चियां

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पांच बच्चियां नाव पर सवार होकर घास काटने के लिए नदी के उस पार रेया मन स्थित कुंडा घाट जा रही थी. तभी अचानक नाव पलट गयी और पांचों बच्चियां डूबने लगी. ग्रामीणों ने नदी में नाव को डूबता देखता तो नदी में छलांग लगायी. ग्रामीणों ने तीन बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि दो बच्चियों की नदी में डूबने से मौत हो गयी. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही