Search

 
 
 

बेतिया : हरबोड़ा नदी में नहाने उतरे चार बच्चों की डूबकर मौत

बेतिया जिले के नरकटियागंज क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गोपाल ब्रह्म स्थान के पास हरबोड़ा नदी में नहाने उतरे चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई.घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है.
 

Bihar : बेतिया जिले के नरकटियागंज क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां गोपाल ब्रह्म स्थान के पास हरबोड़ा नदी में नहाने उतरे चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई.घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है. 

 

मस्ती करते करते गहरे पानी में चले गए बच्चे 

जानकारी के अनुसार,  दोपहर के समय जब गर्मी अपने चरम पर थी, तभी चार बच्चे नदी में नहाने पहुंचे थे. नहाने के दौरान मस्ती करते करते बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. 

चारों बच्चों के शव बरामद 

इधर सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और SDRF की टीम को बुलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान चारों बच्चों के शव नदी से बरामद किए गए.  मृत बच्चों की पहचान दिलशाद, इरशाद, रिजवान और आरिफ अंसारी के रूप में हुई है. इनमें से दो बच्चे वार्ड संख्या 2 के निवासी थे. जबकि दो अन्य गौनहा क्षेत्र के जमुनिया गांव से थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही