Search

 
 
 

स्क्रैप में गुंडा टैक्‍स वसूली मामले में चर्चित बीटू सिंह जमशेदपुर से गिरफ्तार

 
Bokaro : बोकारो पुलिस ने टाटा से रेलवे इलेक्ट्रीक हम्प यार्ड फायरिंग मामले में एक व्‍यक्ति को हिरासत में लिया है. पुलिस को उम्मीद है कि वो बोकारो पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड अपराधी राजेश सिंह गिरोह का शागिर्द बिट्टू सिंह है, जो रेलवे यार्ड फायरिंग की रणनीति में शामिल था. बोकारो पुलिस की टीम उससे सघन पूछताछ कर रही है. आद्रा रेलवे डिवीजन के अंतर्गत रेलवे टेंडर व स्क्रैप व्यवसाय में आतंक को खत्म करने व आर्थिक अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर हाई प्रोफाइल एसआइटी का गठन किया गया है, जो पूरे मामले पर नजर बनाए है. बिहार के मोकामा के राजेश सिंह गिरोह के साथ रांची से ताल्लुक रखने वाले बिट्टू व शनि  बोकारो, रामगढ़, पुरूलिया, आद्रा और रांची में आतंक का पर्याय बन चुका है. इस गिरोह को पकड़ने के लिए पुलिस मुख्यालय की निगरानी में ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. ताकि प्रदेश के औद्योगिक व व्यवसायिक शहरों को इनके आतंक से मुक्‍त कराया जाए. हिरासत में लिए गए बिट्टू सिंह की सूचना रांची, रामगढ़ व पूर्णिया एसपी को भी दे दी गई है. वहां की पुलिस टीम भी आकर पूछताछ करेगी. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/big-news-three-people-were-beaten-to-death-on-the-charge-of-witch-bisahi/">बड़ी

खबरः डायन बिसाही के आरोप में तीन महिला की पीटकर हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही