Search

 
 
 

मतलब परस्त भाकपा माले से रहें सावधान : अन्नपूर्णा देवी

 
कोडरमा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ने सतगांवा प्रखंड के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क Koderma:  केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री और कोडरमा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जनता को अराजक, हिंसक और मतलबपरस्त भाकपा माले से सावधान रहने की जरूरत है. एक वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भाकपा माले के गुंडे अपने प्रभाव क्षेत्र में आए दिन राहगीरों, छोटे दुकानदारों, वाहन चालकों आदि से अवैध वसूली करते हैं और इनकार करने पर मारपीट और गाली गलौज करते हैं. अभी तक तो इनकी अराजकता एक खास इलाके तक सीमित है लेकिन ये अपनी गुंडागर्दी का विस्तार पूरे कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में करने का मंसूबा पाले बैठे हैं. झामुमो, कांग्रेस और राजद को इनकी गुंडागर्दी से फायदा है और भाकपा माले इन दलों के गठबंधन वाली सरकार की लूट में हिस्सेदार है. यही कारण है कि इन दिनों ये साथ साथ हैं. ये लुटेरा गठजोड़ झारखंड और खासकर कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की शांतिप्रिय मेहनतकश जनता के लिए खतरनाक है. इस गठजोड़ के मंसूबे को किसी कीमत पर पूरा नहीं होने देना है. सतगांवा प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के क्रम में अन्नपूर्णा देवी ने ये बातें कहीं. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-a-youth-from-barora-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train/">धनबाद

: बरोरा के युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

लूट के माल में सबका हिस्सा : अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि कल पूरे देश ने देखा कि राज्य सरकार के एक मंत्री के पीएस के नौकर के घर से करीब 35 करोड़ रुपये मिले, लेकिन भाकपा माले प्रत्याशी या गठबंधन के किसी नेता के मुंह से एक शब्द नहीं निकला. यह चुप्पी सिद्ध करती है कि लूट के माल में सबका हिस्सा है. उन्होंने कहा कि भाकपा माले के लोग अपनी चोरी और नाकामी छिपाने के लिए हमेशा झूठ का सहारा लेते हैं. लोगों को यह भी पता है कि राज्य सरकार के संरक्षण में झामुमो, भाकपा माले, कांग्रेस और राजद के लोग धड़ल्ले से बालू, पत्थर, ढीबरा आदि का अवैध कारोबार कर रहे हैं. इसके बावजूद बेशर्मी के साथ इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेवार ठहराया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-should-tell-how-many-other-congress-leaders-have-money-amar-bauri/">राहुल

गांधी बताएं और कितने कांग्रेस नेताओं के पास पैसे रखे हुए हैं : अमर बाउरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही