Ranchi News: डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से परेशान मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लालपुर के डंगराटोली स्थित ईस्टर्न मॉल की तीसरी मंजिल पर शुक्रवार को भदानी डायबिटीज एंड मल्टीस्पेशलिटी क्लिनिक की शुरुआत हुई. यहां मरीजों को डॉक्टर से परामर्श के साथ जांच, फिजियोथेरेपी और डाइटीशियन की सलाह भी एक ही जगह मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:
क्लिनिक में सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन एवं डायबिटोलॉजिस्ट डॉ. एम.के. भदानी मरीजों को परामर्श देंगे. वे एमबीबीएस (ऑनर्स) और एमडी (इंटरनल मेडिसिन) हैं. क्लिनिक का मुख्य उद्देश्य डायबिटीज और उससे जुड़ी बीमारियों, जैसे हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल की गड़बड़ी और मोटापे की रोकथाम तथा बेहतर प्रबंधन पर ध्यान देना है.
क्लिनिक की कार्यप्रणाली में मरीजों के प्रति ईमानदारी और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दी गई है. यहां मरीज की स्थिति के अनुसार जरूरी जांच और इलाज की सलाह दी जाएगी. साथ ही, मरीजों को यह भी बताया जाएगा कि उन्हें किसी जांच या उपचार की जरूरत क्यों है. इलाज संबंधी निर्णय वर्तमान चिकित्सा प्रमाणों के आधार पर लिए जाएंगे.
लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए यहां फिजियोथेरेपी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. वहीं, डायबिटीज और मोटापे से पीड़ित मरीजों को खानपान में सुधार के लिए डाइटीशियन की सलाह मिलेगी. क्लिनिक में डायबिटीज के कारण हृदय, आंखों, पैरों और नसों पर पड़ने वाले प्रभावों की पहचान के लिए भी जांच की व्यवस्था की गई है.
यहां ईसीजी, आंखों के पर्दे यानी रेटिना की जांच, फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच (पीएफटी) और खून की जांच की सुविधा मिलेगी. एम्बुलेटरी ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग (एबीपीएम) के माध्यम से सामान्य दिनचर्या के दौरान रक्तचाप की निगरानी कर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

