Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भागलपुर : सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान 2 मजदूरों की मौत, एक मजदूर की हालत बिगड़ी

Bhagalpur : बिहार के भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी है. जबकि एक अन्य मजदूर बेहोश हो गया था. जिससे बेहोशी के हालत में टैंक से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों में राजमिस्त्री और मजदूर शामिल हैं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. पढ़ें - किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-boi-imparts-training-on-mushroom-cultivation-to-make-women-self-reliant/">किरीबुरु

: BOI ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मशरूम की खेती का दिया प्रशिक्षण 
इसे भी पढ़ें - NEET">https://lagatar.in/neet-ug-result-out-rajasthans-tanishka-becomes-all-india-topper/">NEET

UG का रिजल्ट जारी, राजस्थान की तनिष्का बनी ऑल इंडिया टॉपर

तीन मजदूर टैंक में उतरे थे 

जानकारी के मुताबिक शिक्षक निर्मल कुमार अपना घर बनवा रहे हैं. इसी गांव के तीन मजदूर भी काम कर रहे थे.शौचालय के सेप्टिक टैंक की शटरिंग बुधवार को खुलनी थी. इसी काम के लिए सैदपुर गांव निवासी राज मिस्त्री राजीव कुमार पंडित, मनोहर पंडित और डाबरा गांव निवासी सिंटू शर्मा टैंक के अंदर उतरे हुए थे. तीनों मजदूर जैसे ही टैंक में उतरे तीनों का दम घुटने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने एक- एक कर तीनों को बाहर निकाला. जिसमें से दो की मौत पहले ही हो चुकी थी.मृतक में राजीव कुमार पंडित और सिंटू शर्मा शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें - प्राइवेट">https://lagatar.in/like-a-private-school-if-you-dont-give-the-keys-do-rape-viral-fever-pits-of-death/">प्राइवेट

स्‍कूल जैसा, चाबी न दे तो करो रेप, वायरल बुखार, मौत के गड्ढ़े…जरूर पढ़ें अपने प्र‍िय अखबार शुभम संदेश में…

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है 

घटना के संबंध के बारे में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि राजीव कुमार पंडित के भांजे मनोहर पंडित का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. इस घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है. चीख पुकार के बीच दोनों ही परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें - अगस्त">https://lagatar.in/in-august-the-big-statements-of-cm-hemant-and-jmm-made-headlines-read/">अगस्त

में सीएम हेमंत और झामुमो के बड़े बयान जो बनीं सुर्खियां, पढ़ें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही