Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भागलपुर : सीओ पर दाखिल खारिज कराने के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

Bihar : भागलपुर के नवगछिया से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक महिला ने नारायणपुर सीओ अजय कुमार सरकार पर दाखिल-खारिज रद्द कराने के नाम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पीड़िता ने महिला थाना में फोन कर घटना की सूचना दी थी. जिसके बाद पुलिस ने सीओ को एक किराये के कमरे से गिरफ्तार किया है. फिलहाल सीओ को नवगछिया महिला थाना के हाजत में रखा गया है. वहीं पीड़ित महिला की मेडिकल जांच अनुमंडल अस्पताल में करवायी गयी है. (पढ़ें, पापुआ">https://lagatar.in/pm-in-papua-new-guinea-said-one-family-one-future-is-our-mantra-the-whole-world-is-one-family-for-us/">पापुआ

न्यू गिनी में बोले पीएम मोदी, वन फैमिली, वन फ्यूचर हमारा मंत्र, पूरी दुनिया हमारे लिए एक परिवार)

FSL की टीम ने कमरे की जांच की 

डीसीपी सुनील पांडे ने बताया कि एक महिला ने नारायणपुर के सीओ अजय कुमार सरकार पर रेप का आरोप लगाया है. इस संबंध में जांच हो रही है. घटना नवगछिया की है. FSL की टीम ने मौके पर जांच की है और कमरे का सारा सामान को कब्जे में ले लिया है.  पीड़िता का आरोप है कि जमीन दाखिल खारिज के नाम पर सीओ ने उसे बुलाया था. जिसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि नारायणपुर के सीओ उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और कमरे से सीओ को गिरफ्तार किया. महिला के बयान पर महिला थाना में सीओ पर दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-arrested-brought-to-ranchi/">PLFI

सुप्रीमो दिनेश गोप गिरफ्तार, लाया गया रांची, गर्मी फुल, बिजली गुल, SNMMCH में चिकित्सा सेवा ध्वस्त, झारखंड में आज से बदल सकता है मौसम समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही