पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.... Bhagalpur : बिहार के भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां सन्हौला थाना क्षेत्र के तालाब स्थित एक मंदिर में असामाजिक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को खंडित किया है. इस खबर के बाद लोग काफी आक्रोशित हो गये और घटना के विरोध में थाना का घेराव किया. इस दौरान भीड़ ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इतना ही नहीं उग्र भीड़ ने सन्हौला से झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया. आक्रोशितों ने आगजनी कर भी अपना विरोध जताया. सड़क जाम होने से यातायात प्रभावित हुआ. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
भागलपुर : असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों को किया खंडित, उग्र भीड़ ने थाना घेरा, सड़क जाम, आगजनी
Last Updated: Oct 20, 2024 12:00 AM (IST)