Search

 
 
 

भागलपुर : रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से पिता और पुत्र की मौत,गांव में मातम

 
Bhagalpur : भागलपुर में दर्दनाक हादसे में पिता पुत्र की मौत हो गयी. जहां एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. यह घटना जोकशर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ले की है. जानकारी के मुताबिक, शॉट सर्किट से एक रेस्टोरेंट में आग लगी, जिसमें सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस हादसे में रेस्टोरेंट के संचालक और उसके पुत्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान किशन झुनझुनवाला और प्रसून झुनझुनवाला के रूप में हुई है. इस घटना से परिवार समेत इलाके में मातम छा गया है. वहीं हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझा. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा.

फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करना पड़ा

शॉर्ट सर्किट से रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिलने पर संचालक मौके पर पहुंचे. किशन कुमार झुनझुनवाला और उनके बेटे कन्हैया कुमार उर्फ प्रसून झुनझुनवाला आग बुझाने में जुट गये. आग बुझा ही रहे थे कि रेस्टोरेंट का एक सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. जिसमें पिता पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान किशन की मौत हो गई.जबकि कन्हैया झुनझुनवाला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था. हादसे के तुरंत बाद ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. वहीं आग बुझाने मेंफायर ब्रिगेड को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही