Search

भागलपुर : चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान

Bhagalpur :  भागलपुर के नवगछिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गरैया गांव के पास  एक चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी. स्कूल वैन के चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी. गनीमत रही कि जब हादसा हुआ तब स्कूल वैन में बच्चे नहीं थे. हादसे से कारण विक्रमशिला पहुंच पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्कूल वैन में आग कैसे लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही कारण का पता चल पायेगा.

बच्चों को लाने भागलपुर जा रही थी स्कूल वैन

बताया जा रहा है कि नवगछिया के एक स्कूल की वैन बच्चों को लाने भागलपुर जा रही थी. स्कूल वैन जब गरैया गांव के समीप पहुंची तो उसके इंजन में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. वैन में मौजूद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचायी. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों की सूचना पाकर पुलिस और डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp