Bhagalpur : भागलपुर के नवगछिया से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गरैया गांव के पास एक चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गयी. स्कूल वैन के चालक ने कूदकर अपनी जान बचायी. गनीमत रही कि जब हादसा हुआ तब स्कूल वैन में बच्चे नहीं थे. हादसे से कारण विक्रमशिला पहुंच पथ पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्कूल वैन में आग कैसे लगी है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही कारण का पता चल पायेगा.
भागलपुर : चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचायी जान
Last Updated: Mar 19, 2024 12:00 AM (IST)