Bhagalpur : भागलपुर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. इस दिन गंगा स्नान और दीप दान का बड़ा महत्व है. ऐसी मान्यता है कि कार्तिक के पूरे महीने तक दीपदान और गंगा स्नान करने से ही सारे पापों से मुक्ति मिलती है. इससे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है. इसलिए श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान कर दीपदान करते हैं. सुल्तानगंज में गंगा में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए नगर परिषद के द्वारा बांस और बैरेकेडिंग की व्यवस्था की गई थी. एसडीआरएफ की टीम लगातार गंगा में भ्रमणशील है. सुरक्षा की व्यवस्था जगह-जगह की गई है.
भागलपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Last Updated: Nov 15, 2024 12:00 AM (IST)